अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। बिभूतिपुर समस्तीपुर के माकपा विधायक अजय कुमार पर शनिवार की देर संध्या किए गए हमले के विरोध में कोपा चट्टी पर मांझी के माकपा विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मौके पर विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने कहा कि बिभूतिपुर विधायक पर एक माह पूर्व भी चार बार जानलेवा हमला किया गया था। सरकार विपक्षी विधायक की सुरक्षा देने मे नाकाम रही है। यदि उन पर हमला नहीं रुका तथा दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो लाकडाउन के बाद पूरे बिहार मे व्यापक आंदोलन किया जाऐगा, जिसकी जिम्मेवार नीतीश सरकार होगी। इसके पहले माकपा कार्यकर्ताओ ने कोपा स्थित विधायक आवास से कोपा चट्टी तक विरोध मार्च निकाला। जिसमे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हाय हाय का नारा लगा रहे थें तथा इस कांड में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी तथा उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुतला दहन करने वालों में विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव, मुखिया दिनेश कुमार पंडित, माकपा नेता बच्चा प्रसाद यादव, बटेश्वर कुशवाहा बच्चा प्साद राय, पप्पू कुशवाहा सहित कई अन्य भी थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग