संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी बरौली पथ पर मांझी से एकमा के बीच सड़क निर्माण में मानक के विपरीत कार्य करने तथा निर्माणरत सड़क की बदहाली से आजिज ग्रामीणों की शिकायत के बाद सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सोमवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता के दोषियों पर सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में शामिल ठेकेदार द्वारा पुलिया के समीप जो डायवर्सन बनाया गया है उसपर यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। सड़कों को उखाड़ कर मिट्टी डाल दी गई है जिस वजह से बरसात में कीचड़ तथा सामान्य दिनों में समुचित पानी नही डाले जाने की वजह से अगल बगल के ग्रामीण अथवा दुकानदार व राहगीर धूल धूसरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा की सड़क निर्माण में क्वालिटी के साथ समझौता सम्भव नही है। जांच में सांसद के साथ मौजूद पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र कुमार तथा सहायक अभियंता साधु शरण से उन्होंने कहा कि अनियमितता की शिकायत विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा से की गई हैं। सांसद ने नरपलिया कबीरपार मदनसाठ तथा बरेजा आदि स्थानों पर आस पास के ग्रामीणों से भी बात की तथा सड़क निर्माण में अनियमितता दूर कराने का आश्वासन दिया। जांच में उनके साथ सरपंच मनोज प्रसाद अरुण सिंह विक्की यादव शिवाजी सिंह पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह जय किशोर सिंह संजय सिंह कमल शर्मा तथा महफूज आलम आदि अनेक कार्यकर्ता भी शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग