संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से युवक की मौत मामले में 48 घंटे बाद प्रशासन की नींद खुली और सोमवार से सड़क के किनारे स्थित सूखे विशाल सेमल के पेड़ को काटने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।मालूम हो कि गत शनिवार (29 मई) को मुख्य बाजार बनियापुर स्थित प्रखण्ड मुख्यालय के समीप एनएच 331 पर जर्जर पेड़ की टहनी गिरने से हाफिजपुर निवासी 21 वर्षीय युवक संतोष उपाध्याय की मौत हो गई थी।जिसके बाद स्थानीय लोग प्रशासन से अबिलम्ब पेड़ कटवाने की मांग को लेकर मुखर हो गए थे।
दो दिन पहले पेड़ कट जाती तो,युवक की बच सकती थी जान।
स्थानीय लोगो ने बताया कि गत 22 मई को भी सेमल की डाली गिरने से बसतपुर निवासी अनिल साह का कर्कटनुमा होटल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।वही दुकान स्वामी भी डाल की चपेट में आने से जख्मी हो गए थे।जिस घटना के बाद भी वन-विभाग और प्रशासन ने कोई सबक नही लिया।पूर्व की घटना से वन विभाग और प्रशासन सबक लिए होते और उसी समय पेड़ की कटाई प्रारंभ कर दी गई होती तो युवक की जान बच सकती थी। हालांकि स्थानीय लोगों की माने तो मुख्य बाजार पर अभी भी कई जगहों पर सूखे पेड़ यथावत खड़े है।जो किसी बड़ी घटना को निमंत्रण दे रहे है।बनियापुर तीनमुहनी पर भी इमली का एक बहुत विशाल पेड़ है।जिसके कई हिस्से जर्जर हो चुके है।जबकि पेड़ के इर्द-गिर्द में दर्जनों दुकानें स्थित है।बहरहाल देर से सही मगर पेड़ की कटाई प्रारंभ होने से स्थानीय दुकानदार काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग