संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोरोना महामारी से बचाव के लिये कोविड वैक्सीनेशन सबसे कारगर हथियार है। जो पूरी तरह से सुरक्षित है। टीकाकरण को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता का अभाव दिख रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द महामारी पर काबू पाने के लिये सभी लोगों का जागरूक होना अनिवार्य है।उ क्त बातें जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने प्रखण्ड सभागार में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी समाज में फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका में है। जिनका समाज पर मजबूत पकड़ होती है।अभी भी दलित एवं अल्पसंख्यक समाज मे कोविड वैक्सीनेशन को लेकर भ्रामक स्थिति है। वैसे महिलाओ पुरुषों तथा बुजुर्ग एवं नवजवानों में जहाँ मिथक घर कर गया है। उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। जिसमे शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होंगी। जागरूकता के आभाव में वैक्सिनेशन की रफ्तार धीमी है।टीकाकरण से शेष बचे शिक्षकों को भी विशेष व्यवस्था के तहत वैक्सीनेशन कराए जाने की बात कही गई।
मौके पर उपस्थित बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने भी शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि आप अल्पसंख्यक समाज के लोगो मे जागरूकता फैला कर भ्रम की स्थिति को दूर करने में सकारात्मक पहल करे।ताकि लोगों में टीका को लेकर जो भ्रम है। उसे दूर किया जा सके।आप सबो के प्रयास से जल्द ही बनियापुर कोरोना मुक्त हो जाएगा।जिसके लिये आपसबो का सहयोग अपेक्षित है। वैक्सिनेशन टीम को गांव से लेकर वार्ड तक मे भेजा जा रहा है।ताकि लोगों को टीकाकरण में कोई परेशानी न हो।मौके पर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता, स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति, एमओ दिलीप कुमार सिंह, बीसीओ दिलीप चौधरी, बीपीआरओ अनवार अहमद, बीआरपी आसमोहम्मद, सत्येंद्र मिश्र, मो.जलालुद्दीन,नाजिर हुसैन नसीम अहमद, आबिद हुसैन, अब्दुल मनान सहित प्रखंड के सभी अल्पसंख्यक शिक्षक/ शिक्षिका उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग