संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर बनियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मारपीट की घटना हुई। जिस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित डब्लू कुमार राय ने बताया है कि बच्चों की आपसी विवाद पर पड़ोसी सुरेश प्रसाद,छोटेलाल प्रसाद,रामप्रवेश प्रसाद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गाली गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग