राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में विद्युत शॉटशर्किट से लगी भीषण अग्निकांड में 55हजार रूपये नगद समेत हजारो रूपये की संपति जलकर राख हो गई। पीड़ित डोइला गांव निवासी बच्चालाल पटवा ने कहा कि गत 24मई को बेटी की शादी हुई है। उसी में लिए कर्ज महाजन का चुकता करने के लिए घर में रखा था कि कल सब रूपये दे दूंगा। लेकिन कुदरत का यह खेल है कि 55 हजार रूपये नगद समेत कपड़ा, बर्तन, अन्न आदि करीब एक लाख रूपये की संपति जल कर राख हो गया है। घटना के सूचना पाते ही मशरक कुंज मेगा मार्ट के संचालक व रामपुर अटौली पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी पप्पु सिंह ने मौके पर पहुच ग्रामीणों के साथ आग पर काबु पाया। पप्पु सिंह ने कहा कि बारिश पानी अगल बगल में था। जो आग पर काबू पाने में कारगर साबित हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग