राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एक ओर जहां बिहार सरकार अपनी विकास की उपलब्धियां गिनाने में लगी है। सही मायनों में अगर सरकार की विकास योजनाओं की बात करे तो कागजो पर तो खूब विकास हुआ दिखता है लेकीन धरातल से इस विकास का कोई संबंध नहीं होता। वहीं अगर बात करें तो छपरा शहर में बरसों से जलजमाव एवं शहर के गली मोहल्लों की सड़कें एवं नालियों का बदहाल स्थिति बना हुआ है। यहां के स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन और विधायक को पत्र के माध्यम से सूचित भी किया जा चुका है।
हम बात कर रहे हैं छपरा नगर निगम के वार्ड नंबर 41 और 42 की जहां बरसों से लोगों के आने जाने का रास्ता लगभग बंद पड़ा है कारण वहां के सड़कों पर गंदे नालियों का पानी का बहाव एवं जलजमाव हमेशा से रहता है जिसको लेकर वार्ड नंबर 41 और 42 के लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश फैलता जा रहा है। यहां तक की इस गांव मोहल्ले में रहने वाले हजार लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। जबकि भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता को कई बार यहां के स्थानीय मनोहर यादव सहित दर्जनों लोगों के द्वारा अपना परेशानी बताया भी जा चुका है लेकिन जिला प्रशासन सहित विधायक की अगर बात करें तो अब तक यहां सड़क बनने की कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बता दें कि अगर यही हाल रहा तो कोरोना महामारी के रहते ही यहां गंदगी और कचड़े के कारण कोई और बड़ी महामारी उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग