राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर क्षेत्र के जैतपुर साई टोला में जमीनी विवाद में मारपीट कर की गई हत्या के मामले में मृतक बदरुद्दीन साईं के पुत्र के द्वारा दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिसमें जियाउद्दीन साईं, मोगल साईं व सोगल साईं को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि नामजद तीन अभियुक्तों में से पुलिस ने दो जियाउद्दीन साईं एवं मोगल साईं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि जैतपुर साई टोला में रविवार की शाम पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर पहले दो पक्षों के बीच कहा- सुनी हुई। उसके बाद जम कर हुई मारपीट के दौरान शमशुद्दीन साईं के पुत्र बदरुद्दीन साई की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद अभी भी मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग