नित्यानंद। राष्ट्र नायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मानिकचक गांव के एक युवक की पानी मे डूबकर मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मानिकचक गांव निवासी खेखन राय के 25 वर्षीय पुत्र साधु राय मवेशी चराने चँवर की ओर गये थे इसी क्रम में हाथ पैर धोने के ख्याल से जब एक पोखरा के पास गये वहां उनका पैर फिसला काफी गहरे पानी मे चले गये जिससे उनकी मौत हो गई काफी देर तक जब वापस घर नही लौटे तो लोग खोजबीन शुरू की तो शव को पोखरा में तैरते पाया गया तब इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोखरा से निकाल पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया वही इस घटना की सूचना जब मृतक की पत्नी मिली तो उसका रोते रोते बुरा हाल था उसके तीन नन्हे नन्हे बच्चे है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग