नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव में रविवार के रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घर से लाखों रुपये की सोने की आभूषण की चोरी कर भाग निकले प्राप्त सूचना के मुताबिक मुसेहरी गांव निवासी सोहन सिंह,सुरेन्द्र सिंह तथा चुन्नू शर्मा के घर मे क्रमवार अज्ञात चोरों ने घर के पोछे से बांस के सहारे घर के आंगन में प्रवेश किये जिस घर मे लोग सोये थे उस कमरे का कुंडी बाहर से लगाकर बड़े इत्मीनान से चोरी की जिसमे सोहन सिंह के घर से 10 थान कीमती व वजनी सोना की गहने की चोरी की वही सुटकेश में रखा 25 हजार रुपया भी लेकर भाग निकले वही अन्य दो लोगों के घर से मामूली सामान ही चोरों को हाथ लगी गृह स्वामी जब अहले सुबह शौच आदि क्रिया को लेकर उठे तो कमरे का दरबाजा बाहर से बंद था फिर शोर गुल करके पड़ोसी के माध्यम से दरबाजे की कुंडी खोलवाई और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच चोरी की वारदात की गहनता से तहकीकात की और चोर को अतिशीघ्र पकड़ने का गृह स्वामी को आश्वासन दिया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग