राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अभाविप ने शुरू किया बिहार प्रदेश का मिशन आरोग्य रक्षक अभियान

प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। बुधवार को  अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, छपरा  के द्वारा कोविड महामारी से बचाव व लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए समाज में जनजागरण करने हेतू एक अनोखा अभियान “मिशन आरोग्य रक्षक”  डोरीगंज, छपरा नगर एवं सोनपुर  के समस्त इकाईयों में कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किया गया।

  कोरोना एक अत्यंत संक्रामक महामारी है और ऐसे में अभाविप कार्यकर्ता अपने स्वास्थ्य तथा जीवन पर संकट मोल लेकर लोगों की जान बचाने में तन-मन-धन से लगे हैं। सैनिटाइजेशन, मास्क वितरण, चिकित्सकीय परामर्श, दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना, रक्त ओर प्लाज्मा की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था तथा जन जागरूकता जैसे विविध कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे सेवा-कार्य के बावजूद मिशन आरोग्य रक्षक जैसे अभियान आरंभ करना वास्तव में इस महामारी से फैले लोगों के मन से डर निकाल कर समाज में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने व वैक्सीन को लेकर फैली तमाम अफवाहों को दूर करने में निश्चित ही सफलता हासिल करेगी। इस मिशन आरोग्य रक्षक का उद्देश्य  राष्ट्रीय सुरक्षा की तरह जन स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता और जागरूकता है।

अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मा. श्रीनिवास  ने कहा कि इसके अंतर्गत हमारे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में क्षेत्र विशेष की आवश्यकता के अनुरूप कार्य करेंगे तथा व्यापक जन-जागरण का प्रयास करेंगे। आज भी वैक्सीनेशन (टीकाकरण),  सैनिटाइजेशन, जांच मास्क के समुचित उपयोग एवं कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति उदासीनता दिखाई दे रही है। कुछ आधारभूत सुविधाओं जैसे ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाई, ऑक्सीजन समय पर जांच व उपचार आदि की व्यवस्था तथा व्यापक जन जागरण के माध्यम से इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। मिशन आरोग्य रक्षक इन्हीं आधारभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता और जन जागरण का हमारा प्रयास है।  इस  अभियान में गुलशन कुमार, रितेश प्रकाश, प्रकाश रमन, कृष्णामोहन, सूरज प्रकाश गुप्ता, बंशीधर कुमार, घनश्याम तिवारी, यशवंत कुमार, संतोष शंकर, रणवीर प्रताप सिंह, अमरदीप सिंह डोरीगंज नगर मंत्री पिकनिक कुमार, शौरभ सागर, मनीष कुमार, गौतम कुमार सोनू कुमार दीपक कुमार रोहित कुमार अविनाश कुमार राहुल कुमार आशीष कुमार उपाध्याय मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।