राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाज़ार में लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में एस के स्टेशनरी जेनरल स्टोर को मंगलवार को सील किया गया। खोदाईबाग़ में लॉक डाउन के नियमो का पालन कराने के लिए खैरा थाना पुलिस द्वारा गश्त लगाया जा रहा था। इसी दौरान खोदाईबाग बाजार में एक जेनरल स्टोर का दुकानदार सामान बिक्री कर रहा था। जिसके कारण उक्त दुकान को मंगलवार को सील कर दिया गया। इस बाबत अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा ने बताया कि हर हाल में कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करना पड़ेगा। यदि इसका उल्लंघन करते हुए किसी भी दुकानदार को पकड़ा जाएगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उक्त दुकानदार लॉक डाउन का उल्लंघन कर अपनी दुकान संचालित कर रहे थे। इसलिए इनके दुकानों को सील करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त दुकानदार फ़िरोजपुर गाँव निवासी सरोज सिंह बताए जाते है। दुकान को सील करने के दौरान नगरा अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा, खैरा थाना के एसआई रेशम लाल सिंह, जवान राजेन्द्र कुमार सिंह, गृजेश कुमार सिंह, सुमन्त कुमार सिंह, रोहित कुमार, ग्रमीण पुलिस धीरज पासवान तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग