राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंगलवार देर संध्या आई आंधी और पानी के कारण घर का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मिली सूचना अनुसार सदर प्रखंड के मीरा मूसेहरी गांव में छपरा मसरख मुख्य पत्र के पास ही एक घर में धूम आर्केस्ट्रा संचालक अपनी कर्मचारियों के साथ रहता था । तेज आंधी और पानी के कारण उस घर का रेलिंग संचालक के शरीर पर गिर गया जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।उक्त संचालक गोपालगंज जिले के सिपाह खास गांव निवासी ध्रुव साह के पुत्र 32 वर्षीय कन्हैया साह बताए जाते हैं। बताते चलें कि मृतक को एक लड़का एवं एक लड़की है। लड़के पवन की उम्र 9 वर्ष तथा लड़की कोमल की उम्र 6 वर्ष है। घटनास्थल से पुलिस शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इधर आर्केस्ट्रा के कर्मचारियों एवं मृतक की पत्नी सुमन देवी का रो रो कर बुरा हाल है। आर्केस्ट्रा में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि मृतक के घर पर भी सूचना दे दी गई है और वे लोग गोपालगंज से आ गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग