संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर अंचल 01 के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआरी टोला में कार्यरत रसोइया सह सहायक ने कोरोना संक्रमण से लड़ते-लड़ते बुधवार को दम तोड़ दिया। रसोइया की मौत से जहाँ एक ओर उनके परिजनों मे कोहराम मच गया है। वही इस दुःखद घटना से शिक्षक समुदाय भी काफी मर्माहत है। निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सह कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर के एचएम मोहम्मद जलालुद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत रसोइया सह सहायक 35 वर्षीय दिनेश कुमार पिछले एक पखवाड़े से कोरोना संक्रमण में बीमार चल रहे थे। जिनका बुधवार को मौत हो गया।मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।जिसके निधन से परिवार बेसहारा हो गया है। शिक्षक नेताओं ने सरकार से मृत रसोईया के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग