अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर प्रखंड के 4 सड़कों को बनाने के लिए कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग,कार्य प्रमंडल 2 को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने लिखे पत्र में वर्णन किया है कि टड़वा हेलाती से तेल नदी होते हुए खोरोडीह जलालपुर मुख्य पथ तक सड़क एवं तेल नदी पर पुल का निर्माण, ग्राम हसुलाही में मुन्ना सिंह के दुकान से धूपन सिंह के घर होते हुए हसुलाही तीनमूहानी तक सड़क का निर्माण, ग्राम पोझियां मखदूम साहब के मजार से सिया राम चौधरी के घर होते हुए पोझियां मुख्य सड़क तक, साधपुर बल्ली से लेजुआर जाने वाली नहर के दाहिने छोर पर सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु यथाशीघ्र कार्रवाई करेंगे। वही क ई स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया है कि इन सड़कों के बन जाने से हजारों लोग इससे लाभान्वित होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग