राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के पंचायत राज देवरिया के देवरिया ग्राम में सभा महतो के घर से मध्य विद्यालय देवरिया को जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। पुराने सोलिंग की ईंटे कई जगह उखर चुकी हैं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना है। यह देवरिया ग्राम की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। इसी में देवरिया ग्राम का देवी स्थान तथा शिवालय भी है और यह मध्य विद्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क है। इससे प्रतिदिन मध्य विद्यालय जाने वाले सैकड़ो बच्चों से लेकर देवी स्थान तथा शिवालय मे पूजा अर्चना करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में तो सड़क भयावह हो जाती है। उभरे गढे पानी भरा होने के कारण दिखाई नहीं पड़ते है। इससे चलने वाले लोग चोटग्रस्त हो जाते हैं। नव पंचायती राज के 20 साल पूरा होने पर भी इस सड़क की स्थिति बदहाल है। पंचायत की अन्य कई सड़कें पीसीसी हो गई हैं। इस सड़क को यूं ही छोड़ दिया गया है। इस सड़क से प्रभावित होने वाली लगभग 1000 की आबादी मे इस बावत काफी आक्रोश है। लोगो का कहना है कि अभी तक यह सड़क पीसीसी नहीं हो पाई है। यह सड़क पूरी तरह जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग