राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड व नगर क्षेत्र में संचालित तीन टीकाकरण केन्द्रों पर बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले कुल 86 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय धनौती, प्राइमरी स्कूल छपिया व मध्य विद्यालय हंसराजपुर में टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। वहीं एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को 94 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड -19 की जांच के दौरान डोहर गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। जिसे आवश्यक दवाएं व जरूरी निर्देश के साथ अपने घर में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन