- दहेज में चार लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दहेज के लिए एकमा प्रखंड के भुंधरी गांव की बेटी की दहेज की अतिरिक्त मांगे पूरी नहीं करने पर सीमावर्ती सिवान जिले के दारौंधा थाना क्षेत्र के हरदियरा गांव में गर्दन दबाकर कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया है कि इस मामले में एकमा इलाके के भुंधरी गांव निवासी विवाहिता पुतुल कुमारी (24) के चाचा रामनाथ महतो ने सीवान जिले के दारौंदा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के भुंधरी गांव निवासी जयनाथ महतो की पुत्री पुतुल कुमारी की शादी हिन्दू रितिवाज के अनुसार मई 2018 में दारौंदा थाना क्षेत्र के हरदियरा निवासी दीनानाथ महतो के पुत्र सुरेश महतो के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दहेज में चार लाख रुपये व एक चार चक्का गाड़ी की मांग पति, ससुर एवं सास के द्वारा की जाने लगी। दहेज के लिए ससुराल के लोग पुतुल का खाना बंद कर मारपीट करते थे। जिसकी सूचना पुतुल कुमारी अपने मायके वालों को देती रहती थी। पुतुल को डेढ़ वर्ष की एक बच्ची दुर्गा कुमारी हैं। इस मामले को लेकर एक बार पंचायती भी हुई थी। गांव के लोगों से 31 मई की शाम को सूचना मिली कि उनकी भतीजी पुतुल कुमारी की गर्दन दबखकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग