राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर ग्राम पंचायत के रामनगर गांव में खेलने के दौरान बिजली का करंट लगने से राजेश यादव के पुत्र विद्यापति यादव (13) की मौत हो गई। बताया गयी है कि विद्यापति यादव अन्य बच्चों के साथ अपने पड़ोसी के दलान में खेल रहा था। इसी दौरान विद्यापति यादव के हाथ से बिजली के खुले तार का स्पर्श हो गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद गांव मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर एकमा विधायक श्रीकांत यादव, राजद नेता अवधेश यादव व कामरेड अरूण कुमार आदि ने राजेश यादव के पुत्र विद्यापति के असामयिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग