राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में एकमा-सहाजितपुर सड़क पर एकमा गांव के दलित बस्ती के समीप अपने मकान की छत की सफाई करने के दौरान गिरकर राजेश सिंह घायल हो गये। बताया गया है कि इस मकान में राजेश सिंह का निजी अस्पताल संचालित है। आंधी-पानी के दौरान मकान के छत पर गंदगी लग गयी थी। राजेश सिंह इसी गंदगी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान छत से उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से राजेश सिंह जमीन पर अचानक गिर पड़े। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार घायल राजेश की हालत में सुधार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग