राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने बुधवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में उपचार कराने आये लोगों की समस्याएं सुनी और निदान कराने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विधायक से कोरोना काल में अस्पताल में उत्पन्न समस्याओं से रूबरू कराया। विधायक श्रीकांत यादव ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार व प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार से सीएचसी की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर अवधेश यादव, अहमद अली नेताजी, जितेन्द्र यादव, विजय यादव, जाकिर हुसैन, राकेश, रवि, सुभाष यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग