पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के पश्चिम टोला वार्ड नंबर 2 के बहादुर युवकों ने 24 घंटे से बाधित विधुत आपूर्ति को शुरू कराया। भीषण आंधी पानी में कुछ पेड़ पौधे और बांस का झुंड 11,000 हाई वोल्टेज तार पर गिर गया था जिसके कारण लाइट बाधित हो गया था। इसको लेकर के 600 से 700 जनसंख्या तक की आबादी बिजली से वंचित हो गया था। लेकिन ग्राम के बहादुर युवकों ने ठान लिया की इस बिजली के समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा उसी क्रम में ग्राम के बहादुर युवकों ने श्रमदान कर के गांव के युवकों के साथ बाधित करने वाले पेड़ की डाली को काटा गया इतना ही नहीं बांस के झुंड जो हमेशा हाई वोल्टेज तार के सम्पर्क में आ कर विधुत आपूर्ति ठप्प कर देते थे जाता था उसे भी काटकर हटा दिया गया। जिसके चलते हमेशा आने वाली परेशानियां खत्म हो गई। ग्राम के अगल बगल इलाकों के गांवों में इन बहादुर युवकों की बहादुरी का चर्चा चल रहा है। इन बहादुरों को में आलोक कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, मनोज सिंह, बिट्टू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विकास कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, भृगुनाथ सिंह, सभापति सिंह, भानु कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, महेश सिंह, बबलू सिंह, सीटू कुमार सिंह, मिंजी कुमार सिंह , के साथ-साथ बहुत सारे युवा शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग