पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में गुरुवार को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी स्व पलटन तिवारी के 65 वर्षीय पुत्र धनई तिवारी के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि गांव में ही अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध को धक्का मार दिया जिसमें वे घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही मोटरसाइकिल चला रहा युवक के भी मामूली रूप से घायल होने की सूचना हैं जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग