राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के तख्त टोला भाट टोली में गुरुवार को खाना में चावल बनाने के बाद माड़ फेंकने के विवाद ने वृहद रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मामूली विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें जमकर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान तख्त टोला भाट टोली निवासी मंजूर आलम की दो पुत्री 18 वर्षीय मुस्कान खातुन, 14 वर्षीय पुत्री सलमा खातुन और दूसरे पक्ष से सुभाष राय की 50 वर्षीय पत्नी निजामन खातुन,सिरोज राय की 9 वर्षीय पुत्री सोहानी खातुन के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि दोनों पड़ोसी के घर खाना बन रहा था कि उसी में एक पड़ोसी द्वारा चावल बनाने के बाद बचे माड़ को पड़ोसी के दरवाजे पर फेक दिया गया उसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को घायलों द्वारा सूचना दी गई। पीएचसी में इलाज के दौरान ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग