- पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो में सभी आएंगे साइकिल से
प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को विश्व साइकिल दिवस पर जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली ने सबको शुभकामनाएं एवं कि आप ।बधाई दी। तथा कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों, शिक्षक एवं पदाधिकारियों से पर्यावरण की रक्षा हेतु एक दिन तेल वाले वाहनों का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। कुलपति प्रो फारूक अली 5 जून को अपने आवास से साइकिल चलाकर आयेंगे। सभी पदाधिकारियों से उन्होंने साइकिल से आने को का आग्रह करते हुए कहा कि एक भी पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहन यदि विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्विद्यालय कैम्पस तथा महाविद्यालय में यदि नहीं लाए जाएं तो ही हम सच्चे अर्थों में पर्यावरण दिवस मनाएंगे और हम सबको जागरूक कर पायेंगे। 5जून को विश्वविद्यालय कैम्पस में तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग