- डी एस पी के साथ जेपीयू के पदाधिकारियों ने की बैठक
प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली के चैम्बर में डीएसपी रहमत अली के साथ जेपीयू के पदाधिकारियों की बैठक में मुफस्सिल थाना एवं विश्वविद्यालय की सीमा पर एक दीवार बनाए जाने पर वार्ता हुई। वही कुलसचिव डॉ आर पी बबलू के द्वारा यह कहा गया कि बालू से भरी हुई ट्रकों को विश्व विद्यालय के मुख्य द्वार से आगे दाहिनी तरफ की रोड पर लगाया जाए, जिससे सभी गाङियां एक तरफ हो जाएगी और विश्वविद्यालय कैम्पस में आने वाले वाहनों को आसानी से अन्दर प्रशासनिक भवन तक लाया जा सकेगा। विदित हो कि जिला प्रशासन बालू से भरे कई ट्रकों को, नियम संमत कार्यवाई करते हुए विश्वविद्यालय कैम्पस में रखे हुए है। उन्ही वाहनों को विश्व विद्यालय के पिछले भाग में खङा करने पर भी वार्ता हुई। इस अवसर पर सीसीडीसी प्रो हरिश्चंद्र, एफ ए ए के पाठक, डॉ सरफराज आदि उपस्थित हुए। वही डीएसपी रहमत अली ने अपने वरीय पदाधिकारियों से सहमति लेकर सभी समस्याओं के समाधान करने को कहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग