नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड के डेरनी बाजार स्थित जयमंगल भवन में स्थित भाकपा कार्यालय में सोशलडिस्टेंस का पालन करते हुए राज्य सचिव मंडल के आव्हान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 12 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया। जिसमें सरकार से अपनी पाच सूत्री मांग रखी। पंचायत प्रतिनिधि का छः माह का कार्य काल बढाई जाए। सभी बेरोजगार युवक को प्रति माह बेरोजगारी भत्ता के रूप में 7500 रुपये दे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के इलाज के खर्च सरकार वहन करे। प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक किचेन का व्यवस्था कर सभी लाचार व असहाय व प्रवासी मजदूरों को भोजन कराए। सरकार के गोदाम में सड़ रहे अनाजो को जरूरत मंदो के बीच वितरण किया जाए। इसके उपरांत सभी ने कामरेड जगदीश राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी का बड़ा छति बताया। कार्यक्रम में शामिल कामरेडों में महात्मा प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी साह, पैक्स अध्यक्ष अनिल पांडे, रामजी प्रसाद राय,किशोरी राय, सत्यनारायण राय, धर्मदेव महतो, डॉ बीरेंद्र सिंह, दुर्गा महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग