राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया में सीएसपी संचालक से दो लाख की लूट जांच में जुटी पुलिस

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

तरैया (सारण) जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पचभिण्डा पेट्रोल पंप के समीप स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीएसपी से दो लाख चार हजार की लूट हुई है। आपको बता दें कि यह सीएसपी एसएस 73 के किनारे तरैया- मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर स्थित है। जहां 24 घंटे लोगों का आवागमन होता रहता है। सीएसपी संचालक हरखपुरा निवासी धनंजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह 02 लाख 65 हजार रुपये लेकर आया था। उसके बाद सीएसपी केन्द्र को खोल कर ग्राहकों को पेमेंट कर रहा था। तभी दो पहर एक मोटरसाईकिल पर तीन युवक सवार होकर आये। तीनों युवक एसएच 73 किनारे बाईक खड़ी कर खड़े हो गये। उसमें एक युवक बैंक में आया और पूछा कि पैसा है। इस पर कर्मी ने बोला कि हां पैसा है। तो अपराधी पूछा अधिक से अधिक कितना एक बार मे निकलेगा। इस पर कर्मी बोला कि 05 हजार,यह सुनकर सड़क पर खड़ा अपराधी बोला ठीक है लेलो।इसके बाद एक अपराधी सड़क पर खड़ा हो गया। और दो अपराधी बैंक में घुस गये।उस समय बैंक कर्मी अकेले ही बैंक में था। कोई ग्राहक भी नही था। फिर एक अपराधी कर्मी के कनपट्टी में पिस्टल भिड़ा दिया और बोला कि रुपया कहा है। फिर काउंटर में रखे रुपये और बैंक के अंदर रुपयों से भरा बैग लेकर बाहर निकल गए। साथ ही बैंक कर्मी का मोबाईल और बाइक की चाबी भी लेकर बैंक से बाहर निकल गये।फिर कुछ दूरी पर जाकर कर्मी के बाइक की चाबी अपराधियों ने फेंक दिया। तथा रुपए एवं मोबाईल लेकर फरार हो गये। सीएसपी संचालक पिंटू कुमार यादव ने बताया कि उसका स्टाप बैंक में 02 लाख 65 हजार रुपये लेकर आया था। जिसमे वह ग्राहकों के बीच 61 हजार रुपये का वितरण किया था। गुरुवार को लगभग 12 बज रहे थे। उस समय केंद्र पर केवल एक कर्मी था। उसी वक्त तीन अपराधी आये। और केंद्र कर्मी को पिस्टल का भय दिखाकर 02 लाख 04 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। घटना के बाद इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह व अन्य पुलिस कर्मी घटना की तहकीकात कर रहे है।