राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण से प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा भेंट की गई। इस दौरान मुख्य रूप से करोना के कारण मृत एवं 2015 से लंबित मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ शीघ्र देने का अनुरोध किया गया। साथ ही अनुकंपा के आधार पर पूर्व से नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान शुरू कराने का भी आग्रह किया गया। जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को निर्देश दिया गया कि अभी तक प्राप्त कुल आवेदनों को वरीयता क्रम में सूचीबद्ध करते हुए संबंधित नियोजन इकाई को शीघ्र भेज दिया जाए। शिष्टमंडल में प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सचिव छपरा सुरेंद्र सिंह, गुड़िया कुमारी, सुरेंद्र राम, विकास कुमार, राजू यादव आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग