राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र के सिनेमा रोड में दो स्वर्ण व्यवसाई में ग्राहकों को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो स्वर्ण आभूषण दुकानों के तीन शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान सिनेमा रोड स्व महादेव साह के 55 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह, मुन्ना साह के 22 वर्षीय पुत्र गोलू सोनी और रामबाबू सोनी के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सोनी के रूप में हुई। मामला है कि मुन्ना साह और रवि कुमार सोनी की सिनेमा रोड में स्वर्ण आभूषण और वर्तन की दुकान है वही पर ग्राहक को अपने दुकान में बुलाने को लेकर बकझक हुई उसी में मारपीट होने लगी जिसमें दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।वही आपकों बता दे कि बाजार क्षेत्र में लाक डाउन में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को बुला सामान बेचने में पहले भी दो स्थानों पर मारपीट हो चुकी है जिसमें थाना पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग