राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित राजू किराना दुकान पर एक ग्राहक अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर सामान खरीद रहा था। तब तक बाइक चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए। मिली सूचना अनुसार शुक्रवार के दिन सामान खरीदने के लिए ग्राहक ने जैसे ही अपनी बाइक खरा कर दुकान के अंदर प्रवेश किया तब तक चोरों ने उसकी वाइक उड़ा ली । इस बात की लिखित सूचना खैरा थाना को बाइक के मालिक द्वारा दी गई है । उक्त बाइक मालिक जलालपुर थाना के मिश्रौलिया गांव निवासी अहमद अली के पुत्र शमशेर आलम बताए जाते हैं। इस बाबत खैरा थाना प्रभारी विकाश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल की गई है की जा रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन