राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एक दिन पूर्व से गायब युवक का शव दियारा इलाके से हुआ बरामद। जहां मृतक के शरीर पर चोट के गहरे घाव के निशान मौजूद। पीट पीट कर हत्या की आशंका। घटना डोरीगंज थाना इलाके की है। जहाँ दरियावगंज गाँव निवासी स्व भुलेटन राय के 40 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राय का शव गाँव से कुछ दूर गंगा नदी के किनारे एक गड्ढे से बरामद हुआ है। मृतक बालू घाट पर मज़दूर का काम करता था। सूत्र बताते हैं कि गुरुवार के दिन वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक नही लौटा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढने के काम किया लेकिन असफल रहे आज जब कुछ ग्रामीण दियारा इलाके में गए तो उन्हें हरेंद्र एक गड्ढे में पड़ा हुआ मिला जिसके शरीर पर चोट के निशान थे और चेहरा कुचलने का प्रयास किया हुआ मिला। शरीर पर गरम पानी या तेजाब से नहलाने का प्रमाण भी नजर आ रहा था। बहरहाल डोरीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग