मढ़ौरा में पहुँची प्रवासी मजदूरों की बस, थर्मल स्र्कीनिंग करने के बाद किया गया क्वारंटाइन
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के पोलटेक्निक स्थित आपदा राहत केन्द्र पर पहली बार पहुँची प्रवासी मजदूरों की बस जहाँ अधिकारियों के देख रेख में सभी लोगों का थर्मल स्र्कीनिंग करने के बाद आपदा राहत केन्द्र में क्वारंटाइन किया गया। आपदा राहत केन्द्र पर जांच के लिए तैनात रहे सरकारी अस्पताल के चिकित्सक कुमार गौरव ने बताया कि ग्यारह बजे से संध्या तक सतर लोगों का थर्मल स्र्कीनिंग करा जा चुका है। जो अभी तक जांच चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार प्रवासी मजदूरों को बस आकर छोड़ जाती है। बुधवार को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से चालिस लोग आए हैं। जिसको रेलवे स्टेशन से बस लेकर आपदा राहत केन्द्र पर पहुँची है। वही बारह लोग पटना राजेन्द्र स्टेडियम से बस के माध्यम से आए है। सभी लोगों का थर्मल स्र्कीनिंग करने के बाद आपदा राहत केन्द्र में क्वारंटाइन किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग