विधिक सेवा प्राधिकार ने समस्याओं के निकारण के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर
छपरा(सारण)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया है कि उच्च न्यायालय, पटना के रिट याचिका संख्या 5609/2020 एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार वैश्विक माहामारी कोरोना विषाणु से अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, दिव्यांगों से सम्बन्धित केन्द्रों पर उत्पन्न होने वाले समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा निम्नलिखित टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं। समाजिक सुरक्षा, पेँशन से संबंधित जानकारी के लिए 18003456262, दिव्यांगो से संबंधित जानकारी के लिए 8448385590, बच्चाें के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी के लिए 1098, महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए 181, कोविड-19 के लिए समाज कल्याण विभाग का नं0 18800891089 पर कोरोना संकट से उत्पन्न होने वाले सूचना उपलब्ध कराकर उसका निराकरण करा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग