छपरा डीएम व एसपी ने छपरा जंक्शन पर ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए चल रही तैयारियों का लिया जायजा, दिये कई निर्देश
- सुरक्षा का पुख्ता हुआ इंतजाम, राजनीतिक लोगों के आने पर लगी रोक

छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने छपरा जंक्शन पर की जार रही तैयारियों का जायजा लिया गया और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि छपरा जं. पर आने वाले सभी लोगों का समुचित ध्यान रखना होगा। यहाँ पर स्क्रीनिंग के लिए मेडिकल की दस टीम और पंजीकरण के लिए भी दस टीम लगायी है। इसके लिए दस-दस काउन्टर बनाये गये हैं। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को 60 बसे तैयार रखने का निर्देश दिया है। प्रत्येक बस में 20 लोगों को बैठने की व्यवस्था रहेगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे लोगाें को जिनको सारण से बाहर दूसरे जिले में भेजनी है, उनके लिए बसे अलग खड़ी रहेंगी और उनके अग्र भाग पर संबंधित जिले का नाम बोल्ड अक्षरों में अंकित रहेगा। वैसे लोग जिन्हे सारण के विभिन्न प्रखण्डों के क्वेरेटीन कैम्प में भेजा जाएगा, उनके लिए बसे अलग खड़ी रहेंगी। सिविल सर्जन ने बताया कि यात्रा करने वाले सभी लोगों के सामनों को सैनिटाइज करने के लिए भी टीम बना दी गयी है।
प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत को निर्देश दिया कि सभी लोगों को बसों में बैठाते समय उनको फूड पैकेट और पानी का बोतल देने के लिए कर्मियों को चिन्हित कर लें तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोगाें को पैेकेट उपलब्ध करा दिया जाय।

सुरक्षा का पुख्ता हुआ इंतजाम, राजनीतिक लोगों के आने पर लगी रोक
स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक में सुरक्षा की फुल प्रुफ व्यवस्था की गयी है ताकि न तो किसी बाहरी व्यक्ति का अंदर प्रवेश हो सके और न हीं आने वाला व्यक्ति इधर-उधर जा सके। ट्रेन के आगमन के समय से लेकर सभी लोगों के गंतव्य तक भेजे जाने तक राजनीतिक लोगों का स्टेशन परिसर में जाने से वर्जित किया गया है। जंक्शन के सामने मीडिया सेन्टर बनायी गयी है, जहाँ से मीडियाकर्मी समाचार संकलन का कार्य करेंगें।
सभी लोगों को दिया जाएगा मास्क, ग्लब्स
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरे परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करायी जाय। साफ-सफायी की व्यवस्था रखी जाय और सैनिटाइजर का उपयोग किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों को मास्क एवं ग्लोब्स देने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ट्रेनी आईएएस वैभव श्रीवास्तव, डीआरडीए निदेशक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल के डीसीएलआर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग