राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण: विकास कार्यों को गति देकर 15 जून तक नल-जल योजना पूर्ण कराने को ले जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

सारण: विकास कार्यों को गति देकर 15 जून तक नल-जल योजना पूर्ण कराने को ले जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

छपरा(सारण)। जिले में चल रहे विकास कार्याे का जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने विडियोकाॅफ्रोंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों से समीक्षा किया। जिसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना से उत्पन्न लाॅकडाउन की स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा 30 जून तक हर घर नल का जल पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित तिथि के पूर्व हीं इस योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाय। इसके लिए सभी पंचायतों को राशि जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय से हस्तांतरित कर दी गयी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कन्स्ट्रशन से संबंधित सभी जरूरी सामानों की दुकाने प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से खुलवायें। अगर जरूरी है तो इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से पास जारी करा दें। परन्तु इसके आड़ में कार्य की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संकट से उन्पन्न लाॅकडाउन की स्थिति में लोगों को कार्य चाहिए। इससे उन्हे स्थानीय स्तर पर कार्य भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराना हे ताकि उनका प्रतिरोधक क्षमता भी बढे। इसलिए नल का जल योजना को पूर्ण कराने पर प्राथमिकता दिया जाया।

प्रवासी मजदूरों के लिए समुचित व्यवस्था करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आये प्रवासी हमारे लिए एसेट है। कैम्पों में उनके लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय। कैम्प परिसर में पूरी स्वच्छता रखी जाय तथा लोगों को सुबह-साम योगभ्यास करायी जाय। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि फिजीकल टीचर्स को इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्वेरेंटीन कैम्प में रह रहे लोगों को सुबह का नाश्ता और दो टाईम का भोजन समय पर दिया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्वेरेंटीन कैम्प में जगह-जगह जिला आपातकालिन संचालन केन्द्र का नम्बर 06152-245023 चस्पा करा दें ताकि कैम्प में रहने वाले व्यक्ति किसी भी समस्या की सूचना सीधे जिला को उपलब्ध करा सकें। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कराकर उसका निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंडो में कैम्पाें की संख्या और बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया।

विधि व्यवस्था पर नजर रखने को ले एसपी ने सभी थानेदारों को दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था पर पूरी नजर रखे।
विडियोकाॅफ्रोंसिंग में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, अपर समाहर्ता डाॅ0 गगन, उप विकास आयुक्त अमीत कुमार, डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार पाडेय, सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा, डीसीएलआर सदर संजय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।