बनियापुर में तेज आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मकान ध्वस्त, विधुत आपूर्ति ठप
बनियापुर(सारण)। मंगलवार की रात्रि आई तेज आँधी बारिश ने प्रखण्ड के अलग-अलग इलाकों में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान कई जगहों पर झोपड़ीनुमा और कच्चे मकान ध्वस्त हो गए तो कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ भी धराशाई हो गए। वही विधुत तार पोल क्षतिग्रस्त होने से विधुत आपूर्ति भी पूरी तरह से चरमरा गई। पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह पप्पू ने बताया कि पिठौरी पंचायत के मिर्जापुर गांव में जवाहिर रावत, आनंदी प्रसाद एवं सुदामा महतों का झोपड़ीनुमा मकान आँधी बारिस के भेंट चढ़ गई। जबकि झोपड़ी के ऊपर पेड़ गिरने से जवाहिर रावत का भैंस भी मर गई। जिससे पीड़ित परिवार को काफी क्षति उठानी पड़ी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लाल बिहारी चौरसिया ने घटना स्थल पर पहुँच पीड़ित परिवार को अपने स्तर से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही क्षति का आकलन कर प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को अविलम्ब मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। इधर चेतन छपरा-खाकी मठिया मार्ग पर बलुआ के समीप पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिसे स्थानीय लोगो द्वारा काट- छांट कर यातायात बहाल की गई।
घंटो बाधित रही विधुत आपूर्ति
तेज आँधी के साथ बारिश की वजह से प्रखण्ड के सभी इलाकों में लगातार चौदह घंटे तक विधुत आपूर्ति बाधित रही।जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जाता है कि तेज आंधी की वजह से 33केवी और 11केवी के तार पोल कई जगहों पर पेड़ के चपेट में आ गए। जिससे ब्रेक डाउन की स्थिति उतपन्न हो गई। हालांकि दोपहर बाद विधुत आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग