- दोनों पक्षो ने दर्ज कराई अलग-अलग प्राथमिकी
राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर/सारण। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसाव गाव में आपसी विवाद में हुई जमकर मारपीट में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमे एक पक्ष के घायलों को बनियापुर तथा एक पक्ष के घायलों का इलाज जलाजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। घटना से भुसाव गांव में अफरा-तफरी मच गई। ईंट-पत्थर से पथराव से तनाव की स्थिति बन गयी। जहां सूचना पर बनियपुर, जलालपुर व सहाजितपुर की थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले को शांत किया।
घटना में बताया गया है कि बालेश्वर राय की पुत्री की शादी गुरुवार को थी। जिसके लिए उनका पुत्र नेहाल कुमार सामान खरीदने जा रहा था। जिसको रास्ते मे घेर कर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर नगदी आभूषण छीन लिया। वहीं बचाव में आई माता, बहन सहित बालेश्वर राय, सुभान्ति देवी सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जान मारने की नियत से हमला किया गया। घटना में नेहाल कुमार ने 29 लोगों को नामजद किया है।
इधर दूसरे पक्ष के चन्द्रलोग यादव ने सुबोध राय, मुकुल राय, संदीप राय, शत्रुघ्न राय, विनोद राय, शैलेश राय सहित 10 लोगों को नामजद करते आरोप लगया है कि पूर्व के विवाद को लेकर जिसका समझौता भी हो गया था।हम लोगो को सभी एकजुट होकर लाठी डंडे धारदार हथियार से जान मारने की नीयत से हमला कर दिए। जिससे परिवार के दर्जन भर लोगों को गम्भीर रूप जख्मी कर दिया गया। मामले में पुलिस प्राथमिकी के बाद अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग