राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया में आईडीएफसी के सीएसपी से रुपये लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रनायक नयूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएस-73 किनारे पेट्रोल पंप से आगे पचभिण्डा हनुमान मंदिर के समीप स्थित आईडीएफसी फ़ास्ट बैंक के सीएसपी ब्रान्च से रुपये लूट मामले में सीएसपी कर्मी हरखपुरा गांव निवासी धनंजय कुमार यादव द्वारा तरैया थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया हैं कि सुबह में सीएसपी ब्रांच को खोलकर बैंक में आये कुछ ग्राहकों को रुपये लेन देन किया। दिन के करीब 11:45 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आये, एक व्यक्ति काउंटर के पास आकर बोला कि पैसा निकल जायेगा। जिसके बाद मैं बोला कि पांच हजार से अधिक नहीं निकलेगा। रुपये निकालने के लिए उसका आधार नम्बर पूछा, आधार नम्बर अभी वह बोल ही रह था कि उसके साथ आये एक व्यक्ति काउंटर के अंदर घुस गया और पिस्टल भीरा दिया तबतक काउंटर के पास खड़ा व्यक्ति भी मुझपर पिस्टल तान दिया। उनलोगों ने हथियार का भय दिखा कर रुपये से भरा बैग तथा काउंटर से रुपये व मोबाईल लेकर बाइक पर बैठकर भाग निकले। तीन की संख्या में आये अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर मढ़ौरा की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी सीएसपी मालिक नेवारी निवासी पिंटू कुमार यादव व आसपास के लोगों को दिया एवं तरैया थाने को भी घटना की जानकारी दी गई। वितरण पंजी मिलान करने पर पता चला कि अपराधियों ने दो लाख चार हजार रुपये लूट लिए है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।