परसा प्रमुख सविता देवी के सौजन्य से कोरोना योद्धा को किया समानित
परसा(सारण)। प्रखंड मुख्यालय में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के आपदा काल में अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात लोगों के लिए ड्यूटी कर रहे सभी पदाधिकारियों व मीडिया कर्मी समेत अन्य कर्मी को सम्मानित किया गया। जागरूकता अभियान चलाने व सहयोग करने वाले सजग प्रहरी को परसा प्रमुख सविता देवी के सौजन्य से प्रमुख प्रतिनिधि सह बीडीसी मुकेश सिंह के नेतृत्व में कोरोना योद्धा के तरह कार्य कर रहे सभी पदाधिकारी व अन्य कर्मी के ऊपर फूलो के पुष्प वर्षा कर हौसला बढ़ाते हुए गमछा मास्क,गलब्स सेनेटाइजर व महिला कर्मी को स्टाल देकर सम्मानित किया। वही बीडीओ ने कोरोना वायरस से बचने के लिए घर के आसपास के साफ-सफाई पर ज्यादा से जादा ध्यान देने तथा मास्क,गलब्स सेनेटाइजर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।मौके पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार,बीडीओ रजत किशोर सिंह,सीओ रामभजन राम,सांख्यकी पदाधिकारी अरबिंद पासवान,सीडीपीओ विनीता भारती,स्वच्छता ग्रही समेत सभी कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग