जरुरतमंद लोगों के लिये हमेंशा खङा हूँ – मुखिया संगम बाबा
इसुआपुर(सारण)। संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल इसुआपुर के परिसर में सहवाँ, विशुनपुरा, नवादा, महूली, निपनिया, सलेमपुर समेत आधा दर्जन गांव के जरुरतमंद लोगों को मुखिया संगम बाबा ने कच्चा राशन-सब्जी के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया। वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा की लगातार मेरी नजरें अपने क्षेत्र के लोगों के उपर है और मेरी जानकारी तक कोई परिवार भूखा नहीं रहेगा और मैं उस जरुरतमंद परिवार के लिये हर तरह से मदद के लिये खङा हूँ। मौके पर बिट्टू राम, बिकेश राम, चंदन राम, आशिष तिवारी, विकास बाबा, राकेश राय, दिलिप राय, नितेश राय, अंसार अहमद, अखिलेश राय मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग