समाजसेवी जमादार राय ने पीएम केयर फंड में निजी कोष से दिया 11 लाख
बनियापुर (सारण)। समाज सेवीं जमादार राय ने जरूरतमन्दों के लिए हाथ बढ़ाया। गुजरात एफसीआई के सदस्य व अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के उपाध्यक्ष,सह भाजपा नेता जमादार राय ने बताया कि इस वैश्विक महामारी कोरोना में एक तरफ पूरा देश आर्थिक मन्दी और कोरोना से त्रस्त है।ऐसे में गरीब मजदूर सहित हर वर्ग दंश झेल रहा है।जिसमे जरूरतमन्दों के बीच राहत सामग्री बाटी जा रही है। लहलादपुर बनियापुर में जरूरतमन्दों के बीच सामग्री बांटी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम राहत कोष में 11 लाख तथा सीएम राहत कोष में निजी कोष से 51 हजार की राशि दी गयी है। उन्होंने सरकार से कोरोना महामारी में वैसे गरीब वंचितो को जिनके पास राशन कार्ड नही है उन्हें भी सरकारी राहत खाद्यान्न व् नगद दिए जाने की मांग की है। उन्होंने लोगो से लॉक डाउन का पालन करते सोसल डिस्टेंसिंग में रहने की अपील किया।मौके पर व्यापर मण्डल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह युवा नेता अजित सिंह पूर्व मुखिया देवनाथ राय विजय शर्मा सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग