बीजेपी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ने किया मास्क एवं साबुन का वितरण
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के हथिसार पंचायत के महमदपुर एव कड़ड़ी गाँव में बीजेपी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह ने घर घर जाकर मास्क एवं साबुन का वितरण किया। इस संबंध में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से आज पूरे देश आज संकट के स्थिति से गुजर रहा है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचने का एक मात्र उपाय है सोशल डिस्टेंसी यदि हमलोग सोशल डिस्टेंसी बनाये रखेगे। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेंगे तो कोरोना जैसे वैश्विक महामारी फैलने से रोका जा सकता है। इस मौके पर बद्रीनारायण सिंह, लोजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विनय सिंह, बीजेपी महामंत्री संजय कुमार सिंह सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग