अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का व्रत लिया। विद्यालय परिसर मे पेड़ लगाते हुए विद्यालय प्रधान अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि अब समय आ गया है कि हम पर्यावरण संरक्षण पर ज्यादा सचेत हो जाएं। प्रकृति हमें लगातार चेतावनी दे रही है। कोरोना काल में जिस तरह ऑक्सीजन की कमी हुई और हम परेशान हुए हैं हमें प्रकृति के द्वारा चेतावनी दी जा रही है। हमें सचेत की रहने की जरूरत है। पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए सभी को संकल्पित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरी भरी धरती ही कई विपदाओ से मुक्त कर सकती है। इसके पहले शिक्षको ने विद्यालय के कई छात्रो के अभिभावको से सम्पर्क कर वैक्सीनेशन के लिए उन्हे जागरुक किया। मौके पर धीरज तिवारी अविनाश तिवारी ,विजय कुमार साह, सुधा देवी भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग