राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। मध्य विद्यालय कदना के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बड़े बच्चों से पौधा लगवाने के साथ ही उन्हें पौधे से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर उन्हें घर व आसपास पौधे लगाने के प्रति प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी जानकारी लेकर घर व आस-पास के लोगों को पेड़ों के बारे में जानकारी देकर उन्हें भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक करने का प्रण लिया। उपस्थित बच्चों को पेड़-पौधों की जानकारी देते हुए बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है। पेड़ों से हमें शुद्ध वायु मिलती है। एक पेड़ अपने पूरे जीवन में जाने कितने लोगों को आक्सीजन देता है और जहरीली गैस को समाप्त करता है। हमें जीवन में अवश्य ही पेड़ लगाने चाहिए व उनकी देखभाल करनी चाहिए। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से बचने के पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे पूरे जीवन कुछ न कुछ देते ही हैं जबकि मनुष्य से कुछ नहीं लेते हैं। पेड़-पौधे हमें आक्सीजन, लकड़ी व जड़ी-बूटी देते हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह, उदय सिंह ,मुकेश सिंह, राजनारायण प्रसाद सिंह आदि उपस्थित हुए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा