नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरादियाँ चँवर में 40 वीं वाहिनी के सशस्त्र सीमा बल के नव अधिगृहीत भूमि पर मुख्य अतिथि सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक पंकज कुमार दारद ने वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर एस एस बी आई जी पंकज कुमार दारद ने कहा कि ‘उबंटू के जुलू’ दर्शन को चरितार्थ करना है अर्थात आप है तो मैं हूँ इस वर्ष 3 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है जिसे सीमा से लेकर बल के सभी इकाई द्वारा पूरा किया जायेगा जिसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस किया जा रहा है पिछले वर्ष 4 लाख 10 हजार वृक्षारोपण किया गया जिसकी तारीफ बिहार सरकार ने भी की है वृक्ष लगाना पुण्य का कार्य है जिससे हर जीव का रक्षण व पोषण होता है आज कोरोना जैसी महामारी में हर जुबान पर कृत्रिम ऑक्सजिन की मांग रही है लेकिन हमलोगों ने प्रकृतिक रूप मिलने वाली ऑक्सजिन के स्रोत को लोग काट कर हटा रहे है जो बहुत ही चिंतनीय है विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प ले वही इस मौके पर उन्होंने आगे कहा कि इस कैम्प के लिए छपरा प्रशासन ने 40 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया गया है यहां पर निर्माण कार्य के लिए पैसा आवंटित होते ही शुरू कर दी जायेगी इ इस अवसर उपमहानिरीक्षक मनीष कुमार, कमांडेंट अजित सिंह गौतम, बन विभाग के अधिकारी ,दरियापुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग