राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मढौरा के मिर्जापुर के कई बूथों पर फलदार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्रनायक न्यूज।

मढ़ौरा (सारण) भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मढौरा पूर्वी मंडल के हसनपुरा सिल्हौरी शक्ति केंद्र एवं पश्चिम मंडल के मिर्जापुर शक्ति केंद्र के कई बूथों पर फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा ,साथ में तारा देवी जिला उपाध्यक्ष, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, आईटी सेल संयोजक मुन्ना प्रताप सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र उपाध्याय, धर्म नाथ सिंह, लाल साहेब माझी, भरदुल प्रसाद संतोष कुमार ,गणेश कुमार,रमेश द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता देवी, शैलेश यादव संजय शर्मा, तेज नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, रीता देवी ,सविता देवी  अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थें।

यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर एक वृक्ष लगाने का है जो कि हम लोग एक सप्ताह में पूरा करेंगे

जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा  ने लोगो से कहा कि आज के इस आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश की धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती।प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए भी खतरा बढ़ते जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने की भी आवश्यकता है। इसलिए मैं आपलोगों से अपील करता हूँ कि आपलोग भी अपनी धरती को बचाने के लिए पौधरोपण अवश्य करें। प्रकृति में उपलब्ध हवा, पानी आदि हमें उतना ही लेना चाहिए जितने कि हम उसे पूर्ति कर सके। साल में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं। इसके बाद उन्होंने एक नारा दिया कि एक पेड़ लगाए और पर्यावरण को बचाए।