राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा/छपरा (सारण)। गौरा ओपी थाना अंतर्गत उसरी गांव में बाइक की ठोकर से घोड़ा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाव गांव के 55 वर्षीय केदार राय रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वे शुक्रवार को घर से साटा में घोड़ा से द्वार पूजा कराने के लिए गौरा एक शादी में जा रहे थे।तभी उसरी के समीप बाइक की ठोकर लगी।घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा।पत्नी बार बार दहाड़ मार रो रही थी। पुत्र अमरनाथ राय पवन कुमार पुत्री मुन्नी कुमारी ललिता कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।केदार राय शादी समारोह में द्वार पूजा में घोड़ा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिजनों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग