राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बहरौली मुखिया ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण) विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बहरौली मुखिया की ओर से बहरौली गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी एवं लोगों को आगे बढ़़ कर चारों ओर पेड़-पौधे लगाने को प्रेरित किया। वहीं बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई बिना जरूरत के कटाई आदि को बता कर खेद व्यक्त किया एवं सभी लोगों से पेड़ लगाने की अपील की। वार्ड सदस्य व समाजसेवी मुकेश बाबा ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग होने की अपील की। कार्यक्रम में लोगों के बीच100 पौधों का वितरण किया गया एवं  परिसर में सामूहिक रूप से पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेवारी निभाने को कहा। मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिऐ पौधा रोपण करना जरूरी है। जल्द ही पूरे पंचायत के लोगों को एक फलदार पौधा देंगे। जिस तरह मनुष्य को जीने के लिए रोटी, कपड़ा, मकान आवश्यक है उससे कहीं ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन व शुद्ध हवा की आवश्कता है जो पेड़-पौधों से मिलता है। लगातर हो रहे जंगल के शोषण से जलस्तर नीचे चला जा रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर ली है। उससे बचाव के लिए भी पौधा रोपण करना आवश्यक है। वहीं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक से बने दोना, पतल व थैला का बहिष्कार करना भी आवश्यक है। क्योंकि प्लास्टिक मिट्टी में घुलनशील नहीं है वह जहां भी रहता है वह सिर्फ पर्यावरण को दूषित करने का कार्य करता है। मौके पर शिक्षक मुकुल सिंह,सैयद अली,प्रभुनाथ सिंह, चन्दन सिंह,हदया राय, मिथलेश सिंह, बिट्टू बाबा,संतोष कुमार राय,विजय कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।