राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। स्वास्थ विभाग द्वारा गांव में घूम घूम कर 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाया जा रहा है।इसके बावजूद कई जगहों पर लोग वैक्सीन लगवाने से हिचक रहे हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी होते जा रही है। दूसरी तरफ 18 से 44 वर्ष के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए काफी तत्पर दिख रहे हैं। रविवार को समाजसेवी पंकज कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय तरवार के कैंपस में कैंप लगाकर 45 से ऊपर के आयु के 40 लोगों को वैक्सीन लगवाया।पंकज कुमार ने बताया कि लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं।जबकि वैक्सीन लगाने से कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से लड़ने का एकमात्र उपाय है।मेरे आग्रह पर अमनौर स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा डॉक्टर राजीव पंडित के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम को भेजकर लोगों को वैक्सीन लगाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग